Headlines

आज से शुरू होगी प्री मॉनसून की बारिश; 5 मई तक आंधी और बारिश के आसार..

झारखंड के कई हिस्साें में 29 अप्रैल से 5 मई तक प्री माॅनसून बारिश के आसार हैं। भारतीय माैसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दाैरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। वज्रपात हाेने की भी संभावना है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 29 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत कई जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। 30 अप्रैल और एक मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। दोनों दिन को लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।

तापमान में आएगी गिरावट..
अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान लाेगाें काे गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री रहने की संभावना है। एक सप्ताह के बाद एक बार फिर से मौसम साफ होगी और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य भर के मौसम की बात करें तो इस दौरान जमशेदपुर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाल्टेनगंज का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×