सूडान से रेस्क्यू होकर झारखंड पहुंचे विनोद..

सूडान में सैकड़ों की संख्या में भारतीय फंसे हैं। भारतीय वायुसेना द्वारा ऑपरेशन कावेरी के तहत उन्हें वापस लाने की कोशिश जारी है। ऑपरेशन कावेरी के तहत सुरक्षित झारखंड लौटे विनोद ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि वह पांच साल पहले रोजगार की तलाश में सूडान गये थे।

झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले विनोद कई भारतीयों के साथ वहां फंसे थे। एक वक्त उन्हें वापस लौटना मुश्किल लग रहा था लेकिन भारत सरकार ने उन्हें सूडान में मौत को मात देकर स्वदेश लौटना में मदद की। विनोद स्वदेश वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय वायुसेना, विदेश मंत्रालय और सूडान स्थित भारतीय उच्चायोग का धन्यवाद कहा है।

भारत सरकार ने बचाई जान..
उन्होंने ट्वीट कर वहां के हालात की पूरी जानकारी दी थी। उनका कहना है कि भारत सरकार ने तुरंत ट्वीट पर संज्ञान लिया और सूडान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया। एक ट्वीट औऱ भारत सरकार की त्वरित प्रक्रिया ने उनकी जान बचा ली। भारतीय सेना वहां फंसे भारतीयों को पहले समुद्र के रास्ते पहले सउदी अरब स्थित जेद्दा लाई और वहां से विमानों के जरिए दिल्ली लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *