गाै सेवा की सलाह देते विधायक इरफान अंसारी का वीडियो वायरल..

जामताड़ा: अपने बयानों और कृत्यों से अक्सर झारखंड की राजनीति में चर्चा में रहने वाले जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गाय की सेवा करते दिख रहे हैं। साथ ही लोगों को भी गाय की सेवा करने की सलाह दे रहे हैं। वह हमेशा गाय की सेवा करते हैं और मुसलमान होने के बावजूद लोगों को गाय की सेवा करने की सलाह देते हैं। वीडियो में इरफ़ान अंसारी गाय की सेवा के फायदे भी बता रहे हैं। उनके पास दो गाय हैं। दो और गाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से लाने की बात करते हैं। अंसारी ने यह वीडियो खुद ट्वीट किया है।

इस मौके पर विधायक सह झारखण्ड राज्य हज समिति के चेयरमैन डा इरफ़ान अंसारी ने गोवर्धन पूजा, सोहराय पर्व, गोहाल पूजा व बांदना की समस्त देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाईयां भी दी। शुक्रवार को भी अपने आवास पर गौ सेवा करते हुए कहा कि वो बचपन से ही गो सेवा कर रहे हैं और आज भी जब कभी वो घर में होते हैं तो सेवा करते हैं। विधायक ने सभी लोगों से पशुओं को स्नेह और सम्मान देने व पालने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की उनके घर पर जो दो गाय हैं। एक 25 किलो और दूसरी 20 किलो दूध देती है। लोगों के बीच दूध बांट देते हैं। गाै सेवा की सलाह देते अंसारी का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग उनके गाै सेवक रूप को पसंद कर रहे हैं।