झारखंड में मिले कोरोना के UK स्ट्रेन, भुवनेश्वर में जांच के दौरान हुई पुष्टि..

झारखंड में भी कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। इसकी पुष्टि भुवनेश्वर के रीजनल जीनोम सिक्वेंसिंग लैबोरेट्री में हुई जांच के बाद की गयी। नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए झारखंड सरकार द्वारा 52 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे गए थे। भेजे गए 52 सैंपल में 39 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के योग्य पाए गए हैं। इन 39 सैंपल में से 13 सैंपल के वायरस खतरनाक हैं।

इसके अलावा नौ सैंपल में यूके म्युटेंट स्ट्रेन एवं चार सैंपल में डबल म्युटेंट स्ट्रेन पाया गया है। यूके म्युटेंट स्ट्रेन वाले नौ सैंपल में आठ सैंपल रांची तथा एक सैंपल पूर्वी सिंहभूम के थे। साथ ही डबल म्युटेंट वाले सैंपल में भी तीन रांची औए एक पूर्वी सिंहभूम के थे। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने का कारण नया स्ट्रेन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *