झारखंड: दो आईएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार..

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार रांची नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार नीर निर्मल परियोजना निदेशक के साथ RRDA उपाध्यक्ष के अतरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के पद पर पदस्थापित नैंसी सहाय इसक पद के अलावा झारखण्ड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।