डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव ने छात्रों संग किया पौधारोपण..

रांची- राजधानी रांची के मोराबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र संगठन झारखंड छात्र दल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष, अशोक का पेड़, नीम का पेड़ लगाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, कुलसचिव डॉ नमिता सिंह और शिक्षकों के साथ मिलकर झारखंड छात्र दल के सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जगह जगह वृक्षा रोपण किया। सभी ने लगाए गए पौधों के सरंक्षण का भी प्रण लिया।

पर्यावरण दिवस पर क्या कहा VC ने पढ़े?
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि यह दिन पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को समर्पित है। पर्यावरण हमारे सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी स्वास्थ्य, सुरक्षा, और आगे की पीढ़ियों के लिए यह अनिवार्य है। पर्यावरण दिवस हमें यह समझने के लिए प्रेरित करता है कि हमारे क्रियाओं का पृथ्वी पर क्या प्रभाव हो रहा है और हम इसे सुरक्षित करने में कैसे समर्थन कर सकते हैं। हमेशा याद रखें की प्रकृति हमें जो उपहार और आशीर्वाद है वह अमूल्य है। बेहतर भविष्य और सभी के जीवन में वृक्षारोपण करना और उन्हें संरक्षण देना अति आवश्यक है और हमारा धर्म भी।

वहीं छात्र नेता बबलू ने पार्यवरण सरंक्षण की महत्ता को लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के साथ मिलजुलकर रहने की जरूरत है और हमारा कर्तव्य है इसकी संरक्षण करना। इससे हमें सबक सिखाया जा सकता है कि हमारी छोटी-छोटी क्रियाएं भी पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। हमें संगठित रहकर पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। पर्यावरण दिवस हमारी पृथ्वी के भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी को जागृत करता है। हम यह संकल्प लें कि प्राकृतिक संतुलन की दिशा में अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए योगदान करेंगे। साथ ही सभी लगाए गए वृक्षों का सरंक्षण का संकल्प भी किया। मौके पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ झारखंड छात्र दल के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार, अमृत मुंडा, रवि पटेल, सरस्वती, झिलिक, अनूप, सौरव, सुमित, हर्ष, धनेश्वर, अभय , वाशिम, विवेक समेत अन्य लोग मौजूद थे।