झारखंड: 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन..

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। निलंबन मुक्त हुए अनुराग गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण बनाया गया है। अजय कुमार सिंह को एडीजी ACB बनाया गया है। टी कन्दास्वामी को एडीजी रेल और पंकज कंबोज को ACB के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शुक्रवार को गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ दो साल तक सस्‍पेंड रहे झारखंड पुलिस के तेज-तर्रार आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्‍ता ADG एक बार फिर से पावर में लौट आए हैं। एडीजी अनुराग गुप्‍ता पहले भी झारखंड पुलिस में अहम जिम्‍मेवारी निभा चुके हैं।

डीजी अजय सिंह को एसीबी का अतिरिक्त प्रभार..
1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें उनके कार्यों के अतिरिक्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी का अतिरिक्त प्रभार नीरज सिन्हा के पास था।

इधर, निलंबन मुक्त होने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण बनाया गया है। झारखंड कैडर के 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी टी. कंदासामी को एडीजी प्रशिक्षण से स्थानांतरित करते हुए एडीजी रेल बनाया गया है। वर्ष 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी रांची प्रक्षेत्र के आइजी पंकज कंबोज के पास से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आइजी का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *