झारखंड में दो IAS अधिकारियों का तबादला, जानें कौन कहां गए..

झारखंड में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को कारा महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह को झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का परियोजना निदेशक बनाया गया है।

बता दें कि मनोज कुमार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले मनोज कुमार वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। वहीं, उनसे पहले वीरेंद्र भूषण कारा महानिरीक्षक थे। जो गत 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त था। इसके अलावा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का परियोजना निदेशक बनाए जाने से पहले वे इससे पहले निदेशक प्राथमिक शिक्षा थे।

झारखंड में 5 DSP की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, जानें कौन कहां गए..
इससे पहले गुरुवार को झारखंड सरकार ने 5 DSP की ट्रांसफर-पोस्टिंग किया था. इसके तहत दीपक कुमार रांची के नये सिटी DSP होंगे, वहीं विकास चंद्र श्रीवास्तव को रिसर्च ट्रेनिंग स्कूल, रांची में पदस्थापित किया गया. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. चतरा DSP (अभियान) राज कुमार मेहता को अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस यानी जैप-7, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, IRB-4 लातेहार के DSP विकास चंद्र श्रीवास्तव को अगले आदेश तक DSP रिसर्च ट्रेनिंग स्कूल, रांची में पदस्थापित किया गया है.

जैप-2 टाटीसिल्वे के DSP मुकेश कुमार महतो जिन्हें यहां से स्थानांतरित करते हुए CTC मुसाबनी के DSP के पद पर पदस्थापित किया गया था. इस आदेश को विलोपित करते हुए मुकेश कुमार महतो को अगले आदेश तक खोरी महुआ, गिरिडीह का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाया गया है. वहीं, दीपक कुमार जो पदस्थपना की प्रतीक्षा में थे, उन्हें गिरिडीह के खोरी महुआ का SDPO बनाया गया थो, इस आदेश का विलोपित करते हुए अगले आदेश तक रांची सिटी DSP बनाया गया है. इसके अलावा रांची सिटी DSP अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक STF (झारखंड जगुआर), रांची का DSP बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *