10 लाख का इनामी टीपीसी कमांडर भीखन गंझू गिरफ्तार..

Jharkhand Updates

झारखंड में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी रांची से 10 लाख का इनामी और कुख्यात टीपीसी कमांडर भीखन गंझू की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के पंडरा इलाके में भीखन गंझू पनाह लिए हुए था। उसके छिपने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। हालांकी भीखन गंझू के गिरफ्तारी के आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

दावा किया जा रहा है कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि भिखन गंझू पंडरा इलाके में रह रहा है। इसके बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम के गठन का निर्देश दिया गया। टीम ने छापेमारी कर उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज होने के कारण भिखन पंडरा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि भिखन से पूछताछ में उग्रवादियों के बारे में कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *