रांची नगर निगम की खूबसूरती बढ़ा रहे ये पेड़, ये है कीमत…

रांची नगर निगम ने सोमवार को नए भव्य बहुंमजिला इमारत में प्रवेश कर लिया है| निगम का ये कार्यालय कई सारी आकर्षक खूबियों से लैस है जो इस पूरे भवन परिसर की भी खूबसूरती बढ़ाता है| यहां करीब लाखों रूपए के पेड़ लगाए गये हैं|

नगर निगम के गेट से प्रवेश करते ही आपका स्वा‍गत करीब आधा दर्जन छोटे-बड़े पेड़ करेंगे। लाखों रुपए की लागत वाले ये पेड़ हैदराबाद से मंगाए गए हैं। साइट इंजीनियर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे बड़ा पेड़ लगभग 5 लाख, उससे छोटा 3 लाख और सबसे छोटे पेड़ की कीमत ढ़ाई लाख रुपए है।

इन पेड़ों को देखकर किसी आधुनिक पेंटिग का एहसास होता है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी शिल्पकार ने बेहद इत्मीनान से इसे गढ़ा होगा। ना सिर्फ इसके पत्ते घुमावदार है बल्कि इसकी जड़ें भी लोगों को वहीं थोड़ी देर ठहर कर सोचने को विवश करती हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही ये सेल्फी कॉर्नर बन जाएगा।