Headlines

हजारीबाग के दो किसानों की सफलता की कहानी पीएम मोदी तक पहुंची, पीएम करेंगे दोनों किसानों से बात..

हजारीबाग: हजारीबाग के किसानों की सफलता की कहानी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई है। 1 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग के किसान अशोक कुमार मेहता और फुलेश्वर महतो से बात करेंगे। इसकी सूचना हजारीबाग के बाजार समिति तक भी पहुंच गई है। बता दे कि देश भर में चार किसानों से मोदी जी 1 जुलाई को बात करेंगे, इनमें से 2 किसान हजारीबाग जिले के हैं। वहीं दो अन्य किसानों में से एक महाराष्ट्र और एक हिमाचल प्रदेश के हैं। बता दे कि ई-नाम पोर्टल के माध्यम से किसानों की पैदावार की खरीद बिक्री के डिजिटल के मामले में हजारीबाग देश में अव्वल रहा है। इसमें हजारीबाग बाजार समिति का विशे भुगतान ष योगदान रहा है।

हजारीबाग बाजार समिति के सचिव ने कहा कि हजारीबाग के दो किसानों से प्रधानमंत्री मोदी जी 1 जुलाई को बात करेंगे। ई-नाम और FPO के माध्यम से व्यापार करने में दोनों किसान देश के रोल मॉडल रहे हैं। यह हजारीबाग समेत पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

लॉकडाउन के दौरान जब किसानों को बाजार का संकट था। इस दौरान अशोक कुमार मेहता ने 821 क्विंटल गेहूं की बिक्री की। अशोक बिना बाजार गए खेत में रहकर अपने उत्पाद को बेचने में सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे किसानों को भी ई-नाम से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) कृषि उपजों को देशभर में बिक्री के लिए इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल है। वर्तमान में इस पोर्टल से 20 राज्यों की 1000 बाजार समिति जोड़ी हुई है।

वहीं दूसरी ओर उग्रवाद प्रभावित चुरचू प्रखंड में चुरचू सब्जी निर्माता कंपनी FPO का फुलेश्वर महतो ने 2016 में शुरुआत की थी। उन्होंने इस संगठन से 760 किसानों को जोड़ लिया। FPO से जुड़े किसानों को ई-नाम के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया। अप्रैल 2020 से अब तक करीब 1732 क्विंटल के करीब 27 लाख तरबूज का कारोबार किया है। वे लगातार FPO को बढ़ा रहे हैं। इससे किसानों को जोड़ रहे हैं।