आसमान से बरस रही आग, अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान..

रांची: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। अपने अच्छे मौसम की वजह से संयुक्त बिहार के वक्त ग्रीष्मकालीन राजधानी रही रांची का तापमान शनिवार को 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से अभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ेगा। राज्य के 17 जिलों में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेब की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में सावधानी बरतने, पानी ज्यादा पीने, तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।

पश्चिम झारखंड के तापमान बढ़ने की आशंका..
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम झारखंड के तापमान में पांच दिनों में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 13 अप्रैल को गढ़वा का तापमान 45 डिग्री के पार कर जाने की संभावना है। मालूम हो कि शनिवार को सेंट्रल झारखंड में बोकारो और रामगढ़ का 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हजारीबाग, गुमला और खूंटी का तापमान शनिवार को 39 डिग्री रिकार्ड किया गया। राज्य में सर्वाधिक गर्मी पश्चिमी झारखंड में महसूस की जा रही है। पलामू, गढ़वा और चतरा का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन जिलों के तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *