राज्य सरकार ने 13 प्रशासनिक पदाधिकारियों का किया तबादला, पूरी सूची यहां..

झारखंड सरकार ने एक बार फिर 13 प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया है।

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची

लोहरदगा सदर के अंचल अधिकारी प्रमेश्वर कुशवाहा को स्थानांतरित करते हुए झरिया धनबाद के अंचल अधिकारी पद पर पदस्थापित किया गया है।

पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए धनबाद बलियापुर में अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

धनबाद बलियापुर अंचल अधिकारी के मो. असलम को स्थानांतरित करते हुए धनबाद के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पश्चिमी सिंहभूम में टोन्टो के राजस्व अंचल अधिकारी रंजन यादव को स्थानांतरित करते हुए गोड्डा महागामा में अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रामगढ़ चितरपुर के अंचल अधिकारी नरेश रजकं को स्थानांतरित करते हुए बोकारो जरीडीह अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया.

सुनील कुमार, राजस्व, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पलामू को स्थानांतरित करते हुए अंचलाधिकारी, मेहरमा, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अखिलेश शरण जमुआर, राजस्व, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची को स्थानांतरित करते हुए अंचलाधिकारी, आनंदपुर, पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत बालेश्वर राम को अगले आदेश तक ठाकुरगंगटी, गोड्डा के अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जरीडीह, बोकारो की अंचलाधिकारी मोनिया लता को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुरहू, खूंटी की अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अरुण कुमार तिर्की, अंचलाधिकारी, सारवां, देवघर को स्थानांतरित करते हुए अंचलाधिकारी, लोहरदगा सदर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से तीन पदाधिकारियों के लिए पूर्व निर्गत अधिसूचना को विलोपित किया गया है।

इनमें निशा तिर्की, अधिसूचित अंचल अधिकारी, नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम, अपने पूर्ववत पदस्थापित पद, कार्यपालक दंडाधिकारी, पलामू पर बने रहेंगी।

सुनील चंद्र, अधिसूचित अंचल अधिकारी, पतना, साहेबगंज, अपने पूर्ववत पदस्थापित पद अधिसूचित अंचल अधिकारी, नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम, पर बने रहेंगे।

राजेश कुमार,अधिसूचित अंचल अधिकारी, झरिया, धनबाद अपने पूर्ववत पदस्थापित पद अंचल अधिकारी, सदर हजारीबाग पर बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *