झारखंड रत्न अवार्ड से वाटर पार्क के शैलेंद्र जायसवाल हुए सम्मानित..

Jharkhand: वाइल्ड वादी वाटर पार्क के प्रोपराइटर शैलेंद्र जायसवाल को वियतनाम में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड रत्न अवार्ड एंटरटेनमेंट एंड एम्यूजमेंट के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान राष्टीय स्तर का था। उन्हें अभिनेता सुनील शेट्टी के द्वारा सम्मानित किया गया। शैलेंद्र जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें झारखंड में स्टार्टअप का पहला सर्टिफिकेट दिया है। इस सम्मान को पाकर वह काफी उत्साहित है।

झारखंड राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार….
झारखंड में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही विभूतियों तथा संस्थानों को लोक सेवा समिति की ओर से झारखंड रत्न तथा विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाता । यह सम्मान राष्टीय स्तर है । यह झारखंड राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना 2007 में की गई। यह पुरस्कार लोक सेवा समिति द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार में 50,000 रु की सम्मान राशि, एक गोल्डेन फलक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार निम्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है।

a) समाज सेवा
b) स्वास्थ्य और चिकित्सा
(c) खेल
d) साहित्य
e) ग्रामीण विकास

अन्य शहरों में खुलेगा वॉटर पार्क….
जल्द ही वाइल्ड वादी पार्क का विस्तार करेगे। साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ के शहरों में और वाटर पार्क खोलने की तैयारी है। शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि मैंने झारखंड में एक स्टार्टअप किया था, जिसमें वाटर पार्क बनाया था। यहां आने वाले सभी पर्यटकों को टिकट के अलावा कॉस्टयूम, INTERNATIONAL ESINESSVA , लॉकर और पार्किंग जैसे सभी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करता हूं। भारत सरकार की तरफ से मुझे झारखंड में स्टार्टअप की पहली सर्टिफिकेट दिया गया। इस सम्मान को पाकर मेरा विश्वास बढ़ा गया है।

परिवार के साथ सम्मिलित हुए थे ….
झारखंड में पहली बार इस तरह का अवार्ड किसी खास इंटरटेनमेंट वाटर पार्क के क्षेत्र में दिया गया। इस दौरान सुनील शेट्टी से सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रेडियो ऑरेंज के सीईओ इनू मजूमदार, नेशनल बिजनेस हेड अजय मोकड़े और ईस्ट जोन हेड प्रेरित चौहान और बिहार झारखंड हेड अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।