रांची : नगर निगम द्वारा प्रतिदिन पांच अलग अलग वार्डों में होगा सैनिटाइजेशन..

राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को मद्देनज़र रखते हुए रांची नगर निगम ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन पांच अलग अलग वार्डों में सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य किया जाएगा। सोमवार को राजधानी रांची के मुख्य सड़कों को सैनिटाइज किया गया।

मंगलवार को इस अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 18, 20, 21, 30 एवं 43 में निगम कर्मियों को सैनिटाइजेशन के लिए लगाया गया है। निगम कार्यालय के सभी निगम कर्मियों को सिटी बस द्वारा इन वार्डों में भेजा गया। इन वार्डों की गली, मोहल्ले, घर, एवं दुकान समेत अन्य जगहों को सैनिटाइज किया गया।

रांची नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी का कहना है कि जिस प्रकार रांची के मुख्य सड़कों पर सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाया गया है। उसी प्रकार अब वार्डों में भी स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की गई है। प्रत्येक वार्ड में 20 लोगों की टीम सैनिटाइजेशन का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *