प्रभु यीशु के बलिदान का दिन गुड फ्राइडे आज, आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने दिया संदेश..

आज गुड फ्राइडे है। झारखंड समेत पूरे देश के क्रिश्चियन समुदाय के लोग प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में गुड फ्राइडे मनाते हैं। गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। सभी लोग ईसा मसीह को याद करते हैं। इस दिन को गुड फ्राइडे या फिर ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है।

झारखंड में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने ईसाई धर्मावलंबियों को प्रभु ईसा मसीह का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के हृदय में मानव जाति के लिए अपार प्रेम और स्नेह था। उन्होंने मनुष्य के पापों के प्रायश्चित को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी और सूली पर चढ़ गए। अपनी मृत्यु के 1 दिन पहले निश्चित रूप से उनका मन व्याकुल और दिल भरा हुआ था। उन्हें यह भी पता था कि उन्हें शारीरिक कष्ट होने वाला है।

झारखंड के विभिन्न चर्च में प्रार्थना की गई और ईसा मसीह की याद में उपवास भी रखा। इस दिन उपवास करने के बाद मीठी रोटी बनाकर खाते हैं। लोग एक दूसरे को गुड फ्राइडे पर प्यार भरे संदेश भेजते हैं। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को दोपहर 3:00 बजे के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। यही कारण है कि इस दिन लोग दोपहर को चर्च में इकट्ठा होते हैं और प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *