कांग्रेस छोड़ BJP में गये आरपीएन सिंह, झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए अविनाश पांडेय..

कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गए। आज ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और कुछ घंटे के भीतर ही वो बीजेपी में शामिल हो गए। उनके इस्‍तीफे से झारखंड की राजनीत‍ि का तापमान बढ़ गया है। राजनीत‍ि के गल‍ियारों से लेकर सड़क तक इस्‍तीफे की ही चर्चा हो रही है। आरपीएन स‍िंंह ने इस्‍तीफा की सूचना साझा करते हुए ट्विटर पर ल‍िखा है – आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।

इधर झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफे के बाद झारखंड की सियासत में मचे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने 64 वर्षीय अविनाश पांडे को झारखंड कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। अविनाश पांडे नागपुर के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। अविनाश पांडे की नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस आलाकमान ने कर दी है। इस नियुक्ति के बाद अविनाश पांडे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड की सेवा करने का मुझे शानदार अवसर मिला है, इसके लिए कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

वहीं अब आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के विधायक आरपीएन सिंह पर आरोप लगा रहें हैं की वे बीजेपी से मिलीभगत कर झारखंड की सरकार को गिराने में लगे थे। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के साथ मिलीभगत कर एक साल से अधिक समय से झारखंड की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

अंबा प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा ‘पिछले एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह जी झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था। इनके बीजेपी में जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *