बोकारो: दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम..

बोकारो में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बुधवार को छात्रा पेटरवार क्षेत्र के बुंडू पंचायत में बेहोशी की हालत में मिली थी। मामले में लोगों ने 2 नाबालिग युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा दसवीं की छात्रा है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लड़की के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वे इसे सड़क किनारे छोड़कर भाग रहे थे। घटना बुधवार देर शाम की है। गुरुवार की सुबह इस मामले में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए। पीड़िता को न्याय देने की मांग करने लगे। यह मामला विधानसभा में भी उठा। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सरकार कुछ नही करती।आजसू विधायक लंबोदर महतो ने भी यह मामला उठाया। उन्होंने इस मामले को दबाने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। दोनों विधायकों ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर मामले की सुनवाई करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी बोकारो सदर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित छात्रा से बात की। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अस्पताल परिसर में ही धरना दिया। वहीं बोकारो SP चंदन झा ने दावा किया कि लड़की दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रही है। उनके लड़की ने अपने बयान में बताया है कि दोनों युवक उसके दोस्त हैं। वह अपनी मर्जी ने इनके साथ घूमने गई थी। घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बन गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। पेटवार थाना प्रभारी पर पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रही है। भारी संख्या में लोग सड़क पर सुबह से ही उतरे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद बेरमो SDPO एवं आसपास के विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल, पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि लड़की दलित समुदाय की हैं। वहीं घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक दूसरे समुदाय के हैं। लड़की और आरोपी दोनों युवकों के नाबालिग होने का दावा किया जा रहा है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दोनों युवकों ने लड़की को पहले अपने जाल में फंसाया। इसके बाद इसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में लड़की को छोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने लड़की को पहले प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार भेजा। यहां से बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के वक्त लड़की स्कूल ड्रेस में थी। कुछ लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। सड़क जाम के बाद SP चंदन झा ने कहा कि यह विधि-व्यवस्था से जुड़ा हुआ मामला है। जल्द ही इसे हल कर लिया जाएगा। लड़की के साथ दुष्कर्म का दावा गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *