रांची की अराधना आज से दिखेंगी टीवी के इस शो में..

रांची में प्रतिभाओं की कमी नहीं, चाहे वो किसी भी क्षेत्रे में हो| इन्हीं प्रतिभाओं में से एक अराधना शर्मा अभिनय की दुनिया में शहर का नाम रोशन कर रही है| इसी कड़ी में अराधना आज से सोनी सब पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘हीरो द गायब मोड ऑन’ में नज़र आने वाली हैं| अराधना इसमें नायला का किरदार निभा रही है जो सीरियल में जर्नलिस्ट है|

अराधना इस रोल के लिए काफी मेहनत कर रही है और शायद इसी की बदौलत वो आज से टीवी के पर्दे पर नज़र आने जा रही हैं|

स्प्लिट्स विला सीजन-12 नें भी आएंगी नज़र
इसके अलावा अराधना एमटीवी पर आने वाले शो स्प्लिट्स विला के सीजन-12 में भी नजर आएंगी। युवाओं के बीच लोकप्रिय इस टीवी शो में प्रतिभागी लड़के-लड़कियां डेटिंग रियलिटी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।

इससे पहले अराधना ने कई एड फिल्म और शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। वहीं मॉडलिंग में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और साल 2018 के एफबीबी फेमिना कैंपस प्रिंसेज फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।