रांची नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों को देगा लैपटॉप..

रांची नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों को लैपटॉप देने जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को हाइटेक करने के लिए रांची नगर निगम ऐसा कर रहा है। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। तीन कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया। वार्ड पार्षदों को 70 हजार रुपये कीमत तक के लैपटॉप दिए जाएंगे। नगर निगम 55 लैपटॉप खरीदने जा रहा है। 53 वार्ड पार्षदों को और 1-1 मेयर व डिप्टी मेयर को दिए जाएंगे। अक्टूबर के अंत तक सभी वार्ड पार्षदों को लैपटॉप दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि वार्ड पार्षद कई साल से लैपटॉप दिए जाने की मांग कर रहे थे।

अब रांची नगर निगम ने वार्ड पार्षदों को लैपटॉप देने की मांग मान ली और टेंडर निकाल दिया है। मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद का कार्यकाल खत्म होने पर लैपटॉप को नगर निगम में जमा करना होगा। लैपटॉप सही सलामत जमा करना होगा। एनओसी मिलने के बाद ही जनप्रतिनिधि नगर निगम का अगला चुनाव लड़ सकेंगे। अगले साल राज्य में रांची नगर निगम का चुनाव होगा। तब सभी को लैपटॉप जमा करना होगा।