Headlines

रांची: हवाई नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान..

रांची के हवाई नगर में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत बिरसा चौक से हवाई नगर रोड के दोनों तरफ मौजूद तकरीबन सवा सौ झोपड़ी नुमा दुकानों को तोड़ा गया है। इस दौरान बिरसा चौक के आसपास से भी अतिक्रमण हटाया गया है। यहां तक कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे शेड लगा दिए थे, उन्हें भी तोड़ दिया गया है। और तो और, नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने दुकानों से बेंच कुर्सी समेत अन्य सामान जब्त कर लिए हैं। ये सारा सामान बकरी बाजार स्थित रांची नगर निगम के स्टोर में भेज दिया गया है।

सुबह से शुरू हुआ ये अभियान शाम 4 बजे तक चला| स्टेशन रोड पर भी कुछ अस्थाई दुकाने तोड़े गए। इस बारे में बात करते हुए उप नगर आयुक्त शंकर यादव ने बताया कि बिरसा चौक, हवाई नगर और उसके आसपास जितने भी अवैध निर्माण हैं, सब को हटाया जाएगा। गौरतलब है कि, बीते दिनों हवाई नगर इलाके में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद प्रशासन ने यहां से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। यहां सड़क के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी उग आई हैं जिसे आग लगाकर खत्म किया जा रहा है।