झारखंड के इन जिलों में आज और कल होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी..

yellow alert

झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। यह मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 फरवरी से 26 फरवरी तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात भी देखा जा सकता है, इसलिए मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत गुरुवार को राज्य के उतरी व मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश होगी। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को राज्य के दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और उत्तर पूर्वी हिस्सों के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में वज्रपात और बारिश के आसार हैं। इस समय रांची का न्यूनतम तापमान 15-16 और अधिकतम 29-30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

रांची में सुबह का मौसम..
मौसम विज्ञानी और मौसम विभाग रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि एक बार फिर से झारखंड पर नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटा इलाका पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित हो रहा है। साथ ही दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। बादल छाने की स्थिति में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि जब 27 फरवरी से मौसम साफ होगा। तब न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *