रांची : विधायकों के खरीद-फ़रोख्त मामले में राजधानी के कई होटलों में छापेमारी..

रांची: रांची पुलिस की विशेष टीम द्वारा शहर के दर्जनों होटलों में छापेमारी की घटना सामने आई है| सूत्रों के अनुसार पुलिस को ख़ुफ़िया सूचना मिली थी कि इन होटलों में हवाला कारोबार से जुड़े लोग चोरी-छिपे अपने काम को अंजाम दे रहे हैं| इस गोपनीय छापेमारी के दौरान 3 लोगों को पुलिस द्वारा डिटेन भी किया गया है| उनके पास से भारी मात्र में रूपये भी बरामद किये जाने की सूचना है| फिलहाल पुलिस तीनों लोगों से किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है|

दूसरी ओर, झारखण्ड के कुछ विधायकों के खरीद-फ़रोख्त के मामले से जुड़े होने की भी खबर सामने आई है| पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले पर भी जांच कर रही है| हालाँकि, अभी पुलिस के आला अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं| जल्द ही इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होने की सम्भावना है|

बता दें की राज्य में बीते कुछ दिनों में हवाला कारोबार से जुड़ी जानकारी पर पुलिस ने कई बार छापेमारी की है| रांची समेत कई बड़े शहरों के अलग-अलग व्यवसायिक ठिकानों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है|