झारखंड स्थापना दिवस पर झारखंड दौरे पर आ सकते है प्रधानमंत्री..

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस (15 नंवबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आने की आशंका सूचनाओं के द्वारा जताई जा रही है। झारखंड आकार सबसे पहले प्रधानमंत्री रांची खूंटी के उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने। हालांकि, उनके आगमन को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं जताई गई है। झारखंड का यह दौरा प्रधानमंत्री के आनेवाले चुनावों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

योजनाओं का कर सकते हैं घोषणा….
सूत्रों से यह भी पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे के दौरान जनजातीय समुदाय के लिए कई योजनाएं भी शुरू करने की घोषणा कर सकते है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उलिहातू का दौरा किया था। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की थी।

स्थापना दिवस पर आएंगे झारखंड….
प्रधानमंत्री मोदी अपने किसी भी संबोधन या देश को स्वतंत्र करने के लिए बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियों की गिनती में भगवान बिरसा मुंडा को याद करना नहीं भूलते है। जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बीते कुछ वर्षों से लगातार उनके जन्मदिन को मनाया जा रहा है। इसके अलावा 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस भी है। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

रांची पहुंचेगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा….
28 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आ रहे है। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत होगे। हरमू मैदान में संकल्प यात्रा का समापन समारोह प्रस्तावित है। हालांकि, झारखंड बीजेपी का कहना है कि रांची दौरे पर आ रहे जेपी नड्डा का पूरा शेड्यूल अभी नहीं आया है।