रांची समेत राज्य के 21 जिलों में पेट्रोल 100 के पार..

रांची : देश में पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे झारखंड भी अछूता नहीं है। देश के कई शहरों में शतक लगा चुके पेट्रोल की कीमत झारखंड के रांची समेत 21 जिलों में भी सौ के पार चला गया है। शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद रांची में भी रविवार से एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.25 रुपये देने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 99.80 रूपये चुकाने होंगे। वैसे शनिवार को रांची के बाहरी इलाकों में पेट्रोल 100 के पार बिका।

गढ़वा में सबसे महंगा..
जानकारी के अनुसार शनिवार को सबसे महंगा पेट्रोल गढ़वा में बिका जबकि सबसे सस्ता खूंटी में ।यहां कीमत क्रमशः 102.50 रुपए और 99.84 रुपए रही। इतना ही राज्य के 10 जिलों में डीजल की कीमत भी 100 के पार चली गई है।

16 दिन में 3.12 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल..
पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिर्फ अक्तूबर की बात करें तो 16 दिन में पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

गौरतलब है कि अलग-अलग जिलों में तेल की कीमत में अंतर की वजह ट्रांसपोर्टेशन खर्च बताया जा रहा है। तेल कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक ऑयल डिपो से जिन जिलों की दूरी अधिक है, ट्रांसपोर्टेसन चार्ज अधिक लगने की वजह से वहां पेट्रोल व डीजल की कीमतें भी अधिक हैं। जैसे खूंटी आयल डिपो से गढ़वा की दूरी 250 किमी है। इसलिए तेल की कीमत यहां सबसे अधिक है।