18 फरवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में इन शहरों में चार घंटे रोकी जायेंगी ट्रेनें..

दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में झारखण्ड के कुछ स्थानों पर ट्रेन रोको अभियान चलाया जायेगा | आपको बता दें कि 18 फरवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में रेल रोको अभियान चलाया जायेगा | इसका समर्थन राज्य के वामदल और जन संगठन कर रहे हैं | हालांकि , देशव्यापी आह्वान पर राज्य में भी रेल रोको अभियान चलाया जायेगा | इस दौरान चार घंटे रेलवे लाइनों और स्टेशनों में आवागमन बंद कराया जायेगा | राज्य में इसके लिए कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है | इनमें कोडरमा, नामकुम, टोरी, कुमारडुभी, पलामू, गिरिडीह, मधूपुर शामिल है |

दरअसल ,आंदोलन की तैयारी वामदलों और जनसंगठनों की ओर की जा रही है | पिछले दिनों सीपीआइएम की ओर से राज्य कमेटी की बैठक में इसका फैसला लिया गया | इसमें अन्य वाम दलों के शामिल होने की भी संभावना है | सीपीआइएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि रेल रोको अभियान की तैयारी की जा रही है | कई अन्य स्थानों पर भी आंदोलन किया जायेगा | फिलहाल कुछ स्थानों पर रेल रोको अभियान को सफल बनाने पर सहमति बनी है | इस अभियान में स्थानीय लोगों की भी सहमति है | उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को दिन के 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको अभियान चलाया जायेगा | इस दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के आवागमन को पूरी तरह बंद रखा जायेगा | प्रकाश विप्लव ने कहा कि दिल्ली में 82 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को केंद्र सरकार की तरफ से अनदेखी की जा रही है |केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है | उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत कम किसान ही आंदेालन में गये हैं | लेकिन अब यहां केंद्रीय मोर्चा के हर आंदोलन और अभियान को सफल बनाया जायेगा |