Headlines

RIMS में 30 मिनट तक ठप रही ऑक्सीजन की सप्लाई, मरीजों के साथ परिजनों की भी सांसे अटकी..

रांची: कोरोना काल में ऑक्सीजन की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। रिम्स के पेइंग वार्ड में आज अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गया। मरीजों को आधा घंटा बिना ऑक्सीजन के ही रहना पड़ा, पर इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आधे घंटे के बाद किसी तरह तीन जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई, जिसके बाद तीन जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए ही मैनीफोल्ड सिस्टम से सप्लाई की गया। 2 घंटे बाद सिलेंडर रिफिल कर मंगाया गया, उसके बाद मरीजों को फुल फ्लो में सप्लाई दी गई।

गौरतलब है की ऑक्सीजन सिलेंडर को लगाने में थोड़ी और देर होती तो आज बड़ा हादसा हो सकता था। रिम्स से 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर को रिफिलिंग के लिए भेजा गया था। रिम्स प्रबंधन को जब अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की सूचना मिली तो प्रबंधन हरकत में आया। हड़बड़ी में एंबुलेंस से तीन जंबो सिलेंडर पहले रिफिल कर लाया गया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई।

रिम्स के पेइंग वार्ड में 69 मरीज थे भर्ती..
रिम्स के पेइंग वार्ड में कुल 69 मरीज भर्ती हैं। सभी को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में ऑक्सीजन का खत्म हो जाना रिम्स प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। बता दें कि मेनिफोल्ड सिस्टम से रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×