एमपी पुलिस ने झारखंड में किया साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़..

रांची: लोगों के खातों से लाखों के पैसे उड़ाने वाले ठगों को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ हैं। रांची सहित तीन शहरों में छापेमारी कर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें से देवघर, जमशेदपुर और रांची से 4 और मध्य प्रदेश से 2 की गिरफ्तारी हुई हैं।

अपराधी बहुत स्मार्ट तरीके से ठगी कर रहे थे।अपराधियों द्वारा सबसे पहले ऑनलाइन कमर्शियल कंपनियों से मोबाइल की बुकिंग की जाती थी। फिर लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा कर अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते थे। उसके बाद दो तीन खातों के द्वारा मुख्य अपराधी के खाते में ट्रांसफर किया जाता था। क्रेडिट कार्ड के जरिए बल्क में मोबाइल का आर्डर देकर मध्यप्रदेश में डिलीवरी कराने का काम गिरफ्तार शख्स करता था।इसी ठगी में लगभग सभी ठगों को अच्छे खासे रुपए की आमदनी हो जाती थी।

छापामारी में 300 से ज्यादा मोबाइल, 10 लाख रुपए और कुछ सिम कार्ड बरामद किए हैं। बता दे कि साइबर क्राइम का यह मामला मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड तक फैला हुआ हैं। वहीं इस साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तार 19 वर्षीय युवक नितिन उर्फ विकास कुमार को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश की। बता दे कि मध्य प्रदेश पुलिस ने गम्हरिया थाना के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश ले गई।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में 11 ठग शामिल हैं जिनके मुख्यसाइबर क्राइम का सरगना जमशेदपुर का रहने वाला हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद यह बात सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *