रांची के पर्वतारोहियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन, माउंट कनामो के पिक पर लहराया तिरंगा..

प्रदेश के दो पर्वतारोहियों ने 19 हजार 600 फीट ऊंची माउंट कनामो शिखर पर भारत का तिरंगा लहराया। वहीं रांची के पर्वतारोही संतोष कुमार सिन्हा और आदित्य कुमार ने माउंट कनामो पर्वत्त के शिखर पर तिरंगा फहराने के बाद 11 सितंबर को होने वाले विश्व प्रसिद्ध मैराथन में भाग लेंगे। फिलहाल रांची के पर्वतारोही आदित्य कुमार और संतोष कुमार सिन्हा रांची सीसीएल में कार्यरत हैं। वहीं दोनों ने 6 सितंबर को स्वतंत्रता के 75वें अमृत वर्ष को अनोखे तरह से मानने के लिए 19,600 फीट ऊंची माउंट कनामो शिखर पर चढ़ कर अपने देश का तिरंगा लहराया। बता दें कि संतोष कुमार सिन्हा ने इससे पहले भी सीसीएल की तरफ से आयोजित दो पर्वतारोही अभियान – माउंट गंग्स्तंग और 6111 मीटर माउंड युनुम की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।

पहले भी बन चुके है पर्वतारोही अभियान का हिस्सा..
वहीं दूसरी ओर 54 साल के आदित्य कुमार अपने कॉलेज के दिनों से ही पर्वतारोहण अभियान में शामिल होते आए है। हालांकि कौशल विकास संचालक आदित्य कुमार ने वर्ष 1989 में एचएमआई दार्जलिंग पर्वतारोहण का बेसिक और एडवांस दोनों प्रशिक्षण लिया है। जिसके बाद उन्होंने अब तक 17 पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अबतक सर्वाधिक 6772 मीटर ऊंचाई वाले माउंट भृगुपंत पर चढ़ाई की है। यहीं नहीं वह रांची के लोगों को रॉक क्लिबिंग का प्रशिक्षण भी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *