झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 15 अगस्त के बाद..

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 15 अगस्त के बाद आहूत होगा। मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय तैयारी में जुटा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संसदीय कार्यमंत्री के बीच विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मंत्रणा हुई। कैबिनेट की अगली बैठक में मानसून सत्र की तारीख तय होगी। जानकारी के मुताबिक विधानसभा का मानसून सत्र पांच से सात कार्यदिवस का होगा और इस दौरान जरूरी विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। बता दें विधानसभा का पिछला सत्र 23 मार्च 2021 को संपन्न हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस बार मानसून सत्र 23 अगस्त से आहूत किया जा सकता है।

बता दें की कुछ विधेयकों को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए कैबिनेट से पूर्व में स्वीकृति भी मिल चुकी है। संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि विधानसभा का पिछला सत्र 23 मार्च को संपन्न हुआ था। इस लिहाज से छह माह पूरे होने में वक्त है। इस बार समय पर विधानसभा सत्र का आयोजन समय पर किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव रखा जाएगा। संसदीय कार्यमंत्री के मुताबिक विधानसभा का सत्र आहूत करना संवैधानिक बाध्यता है। दो विधानसभा सत्रों के आयोजन में छह माह से अधिक की देरी नहीं की जा सकती।