Headlines

झारखण्ड में मानसून ने दी दस्तक, लोगो को मिली राहत..

राजधानी रांची में मौसम ने करवट ले ली है झमाझम बारिश से राजधानी वासियों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है | रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून को मध्य और दक्षिणी झारखंड के कुछ कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 11 जून को झारखंड के मध्य एवं दक्षिणी इलाकों में कुछ एक जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना देखी जा रही है | झारखंड के बाकी इलाकों में मध्यम और हल्के दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है….12 जून को मध्य दक्षिणी और उत्तर पूर्वी इलाकों के कुछ एक जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी देखी जा रही है | रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है की अगले 5 दिनों तक थंडर स्टॉर्म और लाइटनिंग की भी संभावना है 10, 11 जून को भारी बारिश की चेतावनी है |

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार मॉनसून की काफी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। 13 जून को झारखंड में मानसून आने की संभावना देखी जा रही है।बता दे को मौसम विभाग की ओर से मानसून की भविष्यवाणी जारी की गयी हैँ | जिसमे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस साल मानसून सामान्य रहेगा. और पूरे देश में झामाझम बारिश दर्ज की जाएगी.