साहिबगंज का मिर्जाचौकी थाना झारखंड में सबसे बेहतर पुलिस स्टेशन..

रांची : बड़ी खबर झारखंड से है जहां साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना को देश में बेहतर थानों की सूची में 7वां स्थान और राज्य का पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने सूची जारी किया था। इसको लेकर डीआईजी कार्मिक सह तत्कालीन साहेबगंज एसपी नौशाद आलम, तत्कालीन एसपी अनुरंज केसपोट्टा, थाना प्रभारी मिर्जा चौकी थाना सहित कई पुलिस पधाधिकारी को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया है। पुलिस मुख्यालय में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्य के पुलिस विभाग के मुखिया अजय कुमार सिंह ने कहा कि जयपुर में हुए कान्फ्रेंस में यह सम्मान झारखण्ड को मिला था तो गर्व से सीना ऊंचा हो गया था, और महसूस हुआ कि झारखण्ड में भी काम अच्छे हो रहे हैं।

ऐसे मिलता है बेहतर थाना अवार्ड..
थाना के कार्य जैसे अपराध नियंत्रण, अनुसंधान, अभियोजन, सीसीटीएनएस में अद्यतन प्रविष्टि, आम जनता से पुलिस के अच्छे संबंध, थाना कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई, थाना से संबंधित अभिलेखों का अद्यतन स्थिति व रख-रखाव, प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की शिकायतों का निराकरण करना तथा थाने से संबंधित अन्य कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से पूरे देश में सर्वेक्षण के बाद यह पुरस्कार दिया जाता है।