एडवांस टैक्स में महेंद्र सिंह धोनी ने जमा किए सिर्फ एक करोड रुपए..

Jhupdate: झारखंड के सुपरस्टार एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। चालू वित्तीय वर्ष (2023-24) के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया है। कोविड के दौरान जमा कराये गये एडवांस टैक्स इस वर्ष एडवांस टैक्स की राशि से कम है। इससे पहले वह 38 करोड़ रुपये तक एडवांस टैक्स जमा करते आए है। एडवांस टैक्स के रूप में पूर्व कप्तान ने एक अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक की अवधि में एक करोड़ रुपये जमा किये। वही इसके बाद एडवांस टैक्स के रूप में दूसरी तिमाही यानी 15 जून 2023 से 15 सितंबर 2023 तक की अवधि में एक रुपया भी जमा नहीं किया। इस तरह उन्होंने अपनी सालाना आमदनी का अनुमान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने के दौरान सिर्फ एक करोड़ रुपये ही एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया है।

30 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स….
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जब देश में कोविड-19 चारों तरफ फैला हुआ था तब सबसे ज्यादा कोविड-19 से प्रभावित होने वाले रोजगार व्यापारिक गतिविधिया और खेल थे। कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने लंबे समय तक खेल पर भी पाबंदी लगा रखा था। महामारी के कारण कोविड वर्ष में आइपीएल भी पर नहीं हुआ था। इसके बावजूद पूर्व कप्तान ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 30 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किये थे।

कॉविड-19 में 38 करोड़ रुपये एडवांस…
कोविड की दूसरी लहर (2021-22) में भी लॉकडाउन रहा लेकिन पहले लहर के मुताबिक किसी-किसी क्षेत्र में थोड़ी छूट दी गई थी। कॉविड-19 के बाद स्थिति सुधारते है पूर्व कप्तान की आमदनी में सुधार हुआ और 2021-22 में उन्होंने कुल 38 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किये। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड-19 का प्रभाव रहने के बावजूद उन्हें पहली तिमाही में 13 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 25 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किये थे।