14 दिसंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण..

14 दिसंबर को साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण काल में सूर्य आंशिक ढका हुआ होगा जिसकी वजह से इसे खंडग्रास सूर्यग्रहण माना जाएगा।
भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण शाम 7.02 बजे से शुरू होगा और मध्य रात्रि 12.21 तक रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, पांच घंटों तक चलने वाले इस ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा।

ज्‍योतिष के अनुसार ग्रहण काल में ईश्वर की प्रार्थना करना चाहिए। ग्रहण का असर प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में पड़ेगा।

भारत में सूर्य ग्रहण का असर पड़े या न पड़े, ग्रहण काल में भोजन करना और सोना स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। ग्रहण काल का सूर्य देखने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। इस कारण नंगी आंखों से ग्रहण काल में सूर्य को नहीं देखना चाहिए। इस दौरान, सूर्य की हानिकारक किरणों से बेचना का प्रयास करना चाहिए।