टाटा संस्थापक जयंती पर जुबली पार्क रहेगा बंद, 32 गोलचक्कर पर दिखेगी लाइटिंग..

टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की 182वीं जयंती के मौके पर टाटा स्टील ने पूरे जमशेदपुर शहर और जुबली पार्क को दुल्हन की तरह सजा दिया है | लेकिन इस साल कोविड-19 को देखते हुए शहरवासी जुबली पार्क में लाइटिंग नहीं देख पाएंगे। इस वर्ष जुबली पार्क के अंदर जेएन टाटा की प्रतिमा का क्षेत्र और मुगल गार्डन तक लाइटिंग की व्यवस्था हो गई है जो केवल 2 और 3 मार्च को ही जलेंगे।वहीं , शहरवासियों को लाइटिंग देखने के लिए टाटा स्टील प्रबंधन ने बेहतर व्यवस्था की है। जिसके तहत शहर के 32 गोलचक्कर को लाइटिंग से सजाया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों को भी लाइटिंग से सजाने की व्यवस्था की जा रही है।इस बात की जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थापक दिवस के लिए टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आयेंगे | साथ ही , टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने भी शहर आने का भरोसा दिया है | लेकिन वह आएंगे या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार , कोविड-19 के बावजूद पोस्टल पार्क में चेयरमैन का संबोधन भी इस वर्ष होगा। आपको बता दें कि टाटा समूह के चेयरमैन हर साल पोस्टल पार्क से शहरवासियों को अपना संदेश देते थे। लेकिन कोविड-19 के कारण होने वाली भीड़ को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। हालांकि , अंत समय में फैसला बदला गया है। मालूम हो की, टाटा स्टील कंपनी परिसर में कई सारी कंपनियां के प्रतिनिधि शामिल होते हैं | साथ ही ,अपनी श्रद्धा सुमन टाटा साहब की आदमकद प्रतिमा पर अर्पित करते हैं।दरअसल , इस बार कंपनियों की ओर से कोई झांकी नहीं निकाली जाएगी। इसके अलावा टाटा समूह के कई सारे मेहमान बोर्ड आफ डायरेक्टर्स सहित यूरोप और साउथईस्ट एशिया से कई वरीय पदाधिकारी संस्थापक दिवस पर शहर पहुँचेंगे । वहीं , चाणक्य चौधरी ने सभी शहर वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइटिंग देखने का आग्रह किया है।