JJMP नक्सलियों ने की अपने पूर्व साथी की पत्नी व बेटी की हत्या, पूर्व नक्सली घायल..

Jharkhand Updates

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के उग्रवादियों ने बदले की कार्रवाई करते हुए अपने पूर्व सदस्य अमरजीत की पत्नी और उसकी 3 साल की बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास सोमवार रात करीब आठ बजे की है। गोली बारी में घायल अमरजीत बच निकला है। पुलिस उसकी खोज कर रही है। जानकारी के अनुसार अमरजीत लकड़ा ऊर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है। वह जेजेएमपी का उग्रवादी रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में उसने घाघरा थाना क्षेत्र में अपने कुछेक साथियों के साथ मिल कर जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हथियार और लेवी की बड़ी राशि लेकर फरार हो गया था। उसी समय से वह जेजेएमपी के निशाने पर था।

पत्नी, बेटी को तड़पता छोड़ फरार हुआ उग्रवादी..
सोमवार की रात वह बाइक से अपनी पत्नी नीति कुजूर और दो बच्चों को लेकर लौट रहा था। इसी क्रम में पहले से जनावल कंचन मोड़ के समीप घात लगाए बैठे जेजेएमपी के उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही अमरजीत की पत्नी और 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, गोलीबारी में अमरजीत भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। बावजूद इसके वह भाग निकला।

रातभर शव के साथ रोता रहा 5 साल का बेटा..
अमरजीत का पांच साल का एक बेटा रातभर घटनास्थल पर ही शव के पास बिलखता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। आगे की छानबीन जारी है।