बड़े पर्दे पर झारखंड का चला जादू, हिंदी फीचर फिल्म ‘आ भी जाओ पिया’ रिलीज..

जंगलों के प्रदेश झारखंड अब बड़े पर्दे पर अपना परचम लहरा रहा है। राज्य में अब बॉलीवुड की कई फिल्में भी बनने लगी है। साथ ही यहां के दृश्यों की खूब चर्चा हो रही है। वहीं कुछ ऐसे ही फिल्में रिलीज हुई है। फिल्म यारियां फेम देव शर्मा और अभिनेत्री स्मृति कश्यप की फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्में पर्यावरण संरक्षण का गंभीर संदेश बेहद खूबसूरत और साधारण शब्दों में देती है। साथ ही फिल्म में पेड़ बचाओ का बड़ा संदेश भी दिया गया है।

झारखंड में फ़िल्म हो सकती है टैक्स फ्री..
बता दें कि जोहर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत बनी यह फ़िल्म प्रदेश के कई शानदार प्रकृतिक दृश्यों को दिखाया है। वहीं झारखंड के टूरिज्म मिनिस्टर हफिजूल हसन ने झारखंड में फ़िल्म टैक्स फ्री और झारखण्ड सरकार द्वारा सब्सिडी देने की घोषणा कर दी है। जिसमें फिल्म के निर्देशक उम्मीद जता रही है राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा करेगी।

गंभीर मुद्दों पर डाला गया प्रकाश..
बता दें कि इस फिल्म में पर्यावरण बचाव जैसे गंभीर मुद्दे को सरल और सहज तरीके से समझाया गया है। फिल्म के द्वारा यह छोटी सी कोशिश कि गयी है कि पर्यावरण के ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण के मह्त्व को समझ सकें। इसके अलावा यह फ़िल्म मनोरंजन के साथ- साथ एक गंभीर औऱ बेहद जरूरी संदेश भी दे रही है। जहां पूरी दुनिया बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण की चिंता जता ही है। वहीं झारखंड के फिल्मकारों ने इस गंभीर मुद्दे को सरल ढंग से समझाने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *