Headlines

झारखंड के छात्रों के लिए अच्छी खबर, बीटेक और एमटेक की सीटों में हुई वृद्धि..

जेसीइसीइबी ने सत्र 2022-23 की काउंसेलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं जेइइ मेन में उत्तरिण कर प्रदेश के करीबन 7353 विद्यार्थी काउंसेलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। दरअसल पर्षद की तरफ से जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, काउंसेलिंग प्रक्रिया में 16 इंजीनियरिंग कॉलेजो को शामिल लिया गया हैं। जिनमें एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त कुल 4898 सीटें हैं। वहीं झारखंड में कुल 4613 सीट पर प्राप्त आवेदन के आधार पर सूची जारी होगी। जिसके बाद छात्रों का नामांकन पूरा कराया जायेगा। बता दें कि सीटों की संख्या बीते वर्ष से 1.16% अधिक बढ़ी हैं। पिछले वर्ष पर्षद के इंजीनियरिंग काउंसेलिंग प्रक्रिया में झारखंड के 17 इंजीनियरिंग कॉलेज सीट मैट्रिक्स में शामिल थे। जिनमें एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त कुल 4785 सीटें थी लेकिन झारखंड कोटा के 4560 सीट पर छात्रों का नामांकन हुआ था।

पलामू में इतने सीट..
इस सत्र 2022-23 में पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में 300 सीट पर विद्यार्थी अपना नामांकन दर्ज कराएंगे. वहीं छात्र अपनी इच्छा के अनुसार, कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 60-60 सीट और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 120 सीट पर आवेदन भर सकेंगे. जिसके बाद मेधा सूची के आधार पर छात्रों को सीट दी जाएगी।

इन कॉलेजों में होंगे दाखिले..
बता दें कि पर्षद की तरफ से जारी सीट मैट्रिक्स में इस साल निलय एजुकेशन ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ठाकुरगांव, बुढ़मू और अवध कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, जमशेदपुर को शामिल नहीं किया गया है। वहीं संस्था अपने स्तर पर नामांकन पूरी करेगी। साथ ही रांची के आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 60 सीट को घटाकर 30 कर दिया है. वहीं जमशेदपुर के बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने इस बार 174 सीट की जगह 157 सीट पर नामांकन पूरी करेगी। वहीं इस वर्ष झारखंड के इन इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले कराए जाएंगे। जिनमें धनबाद के बीआइटी सिंदरी, पलामू के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, हजारीबाग के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोडरमा के रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोकारो के गुरुगोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस समेत अन्य कॉलेज शामिल है।