Jharkhand Assembly: विपक्षी विधायकों ने नियोजन नीति बिल की कापी फाड़ी..

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरे का विरोध कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में भी उठा। BJP के विधायकों ने इस मामले पर जमकर हंगामा किया। विधायक स्पीकर टेबल पर चढ़ गए और कागज फाड़कर स्पीकर की तरफ उड़ाए। इस दौरान स्पीकर इन्हें समझाते रहे। हंगामे के बीच ही सदन में झारखंड माल व सेवा कर संशोधन विधेयक 2021, झारखंड नगर पालिका संशोधन विधेयक 2021 और निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक तीन विधेयक को पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सरकार स्वतंत्र आवाज को दबा रही है: नीलकंठ सिंह मुंडा
इससे पहले सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते बीजेपी विधायक अनन्त ओझा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। नीलकंठ सिंह ने कहा कि हमलोग नमाज़ वाले मुद्दे पर शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन BJP कार्यकर्ताओं पर सरकार लाठी चार्ज करा दी। नीलकंठ सिंह ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबा रही है। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए BJP का हर कार्यकर्ता गोली खाने को तैयार है। CM जवाब दें कि लोकतंत्र बचेगा कि नहीं। इस दौरान विधायक वेल में आकर हेमंत सोरेन सरकार होश में आओ का नारा लगा रहे थे।

बंधू तिर्की और भानू प्रताप शाही के बीच वेल में बहस
इसी विरोध के बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, बंधु तिर्की, उमाशंकर अकेला भी वेल तक पहुंचे। BJP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बंधु तिर्की और भानु प्रसाद के बीच तीखी बहस भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *