इंडेन लॉन्च करने जा रहा है एक्स्ट्रा तेज़ फ्लेम वाला गैस सिलेंडर..

19 फरवरी को इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की गैस आपूर्तिकर्त्ता कंपनी इंडेन एक्स्ट्रा तेज़ गैस सिलेंडर लॉन्च करनेवाली है | आपको बता दें कि इससे ईंधन की खपत कम होगी | एक्स्ट्रा तेज़ गैस सिलेंडर का उपयोग करने से आपके समय की भी बचत होगी | ये गैस सामान्य गैस के मुकाबले ज़्यादा फ्लेम या तापमान से जलता है | नार्मल गैस का तापमान 60 डिग्री होता है जबकि तेज़ गैस का 65 डिग्री होता है | जिससे 7 से 10 प्रतिशत तक गैस की बचत होती है | इससे भोजन बनाने में समय की बचत भी होगी। आपको बता दें कि पहले चरण में यह 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में ही उपलब्ध कराई जाएगी।

इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अनुसंधान और विकास विभाग द्वारा इसे विकसित किया गया है। इंडेन ने एलपीजी गैस सिलेंडर में एक केमिकल 2 एमएल एडसिव मिलाया है, जिससे गैस के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गैस के फ्लेम का तापमान 1700 से 1765 डिग्री हो जाता है। इंडियन के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक मोहम्मद आमीन ने बताया कि एक्स्ट्रा तेज गैस सिलेंडर की कीमत कॉमर्शियल सिलेंडर के बराबर ही है। इसके लिए कंपनी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगी | मतलब वही कीमत पर अब समय व ईंधन दोनों की बचत होगी |