आईएएस पूजा सिंघल को मिली जमानत..

मनरेगा घोटाला और मनी लांड्रिंग मामले में जेल में सजा काट रही झारखंड कैडर की आइएएस अधिकारी को दो महीने की अंतरिम जमानत मिल गयी है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद दो महीने की जमानत दी है। पूजा सिंघल ने अपने और बेटी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। आज इस मामले की सुनवाई के बाद आइएएस पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत मिल गयी है। इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

खूंटी डीसी रहते हुआ था घोटाला..
खूंटी में मनरेगा का घोटाला फरवरी 2009 से जुलाई 2010 के बीच हुआ उस समय पूजा सिंघल वहां की डीसी थी। ईडी ने 6 मई को तत्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल के सरकारी व निजी आवास उनके पति अभिषेक झा और उनके सीए सुमन सिंह समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीए सुमन सिंह के आवास से ईडी को 19.31 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए थे. 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था।

मनरेगा घोटाले का सफर..

  • वर्ष 2008-09 और 2009-10 में खूंटी में मनरेगा घोटाला हुआ था
  • पूजा सिंघल 16 फरवरी 2009 से 19 जुलाई 2010 तक खूंटी की डीसी थीं
  • पूजा सिंघल ने इंजीनियर को मनरेगा के लिए 18.06 करोड़ अग्रिम दिये थे
  • बिना काम किये पैसों की निकासी के बाद वर्ष 2011 में खूंटी और अड़की थाने में इंजीनियर राम विनोद सिन्हा और आरके जैन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था
  • जुलाई 2011 में संबंधित मामला निगरानी में दर्ज हुआ था
  • 18 मई, 2012 को ईडी ने मनरेगा घोटाले में प्राथमिकी दर्ज की थी
  • 28 नवंबर, 2018 को इंजीनियर ने मनरेगा में 20 फीसदी कमीशन देने की बात स्वीकारी
  • 06 मई, 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा
  • 07 मई, 2022 को सीए सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया
  • 08 मई, 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ की
  • 10 मई, 2022 को पूजा सिंघल से ईडी ने पूछताछ की
  • 11 मई, 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया
  • 12 मई, 2022 को पूजा सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया

पूजा सिंघल का कार्यकाल..

  • 2002 से 2004 : हजारीबाग एसडीओ
  • 08.09.2004 से 05.02.2005 : संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग
  • 06.02.2005 से 02.08.2006 : निदेशक, कल्याण विभाग
  • 21.07.2005 से 02.08.2006 : रांची नगर निगम
  • 03.08.2006 से 16.08.2007 : डीसी पाकुड़
  • 03.08.2006 से 25.05.2007 : निबंधक, सहकारिता
  • 16.08.2007 से 16.09. 2008 : डीसी चतरा
  • 16.09.2008 से 11.10.2008 : डीसी लोहरदगा
  • 13.10.2008 से 29.11.2008 : संयुक्त सचिव, योजना विभाग
  • 27.11.2008 से 31.12.2008 : परिवहन आयुक्त
  • 01.01.2009 से 16.02.2009 : निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
  • 16.02.2009 से 19.07.2010 : डीसी खूंटी
  • 19.07.2010 से 08.06.2013 : डीसी पलामू
  • 08.06.2013 से 28.05.2014 : श्रमायुक्त
  • 08.07.2013 से 28.05.2014 : उद्योग निदेशक
  • 29.5.2014 से 27.03.2017 : ओएसडी मुख्य सचिव
  • 28.03.2017 से मई 2020 : विशेष सचिव व सचिव कृषि
  • मई 2020 से 03 अगस्त 2021 : पर्यटन व खेल सचिव
  • 04.08.2021 से 11 मई, 2022 : उद्योग और खान सचिव