झारखंड में छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 24 जिलों में सूर्यास्त और सूर्याेदय का समय..

रांची: झारखंड में छठ महापर्व की वजह से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है। खरना के बाद अब अगले दिन छठव्रती 30 अक्टूबर को शाम में भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। 31 अक्टूबर को सुबह-सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जायेगा। इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि छठ के दिन मौसम कैसा रहेगा। 30 अक्टूबर को सूर्यास्त कब होगा, 31 अक्टूबर को सूर्योदय कब होगा। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इस बार छठ महापर्व को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इस मौसम बुलेटिन में रांची समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए सूर्यास्त और सूर्याेदय की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

साहिबगंज में सबसे पहले सूर्याेदय, गढ़वा में सबसे विलंब से..
झारखंड के सभी 24 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से सूर्यास्त और सूर्याेदय की जानकारी दी गई है। इसके तहत 30अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दिन साहिबगंज में सबसे पहले सूर्यास्त होगा। साहिबगंज में शाम 5.00 बजे सूर्यास्त होने के साथ ही व्रती में अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे। जबकि सबसे देर से सूर्यास्त गढ़वा में 5.18मिनट पर होगा। वहीं 31 अक्टूबर को सूर्याेदय भी सबसे पहले सहिबगंज में 5.46 मिनट पर हो जाएगा। जबकि गढ़वा में सबसे विलंब से 6.01 मिनट पर सूर्याेदय होगा। रांची में 30 अक्टूबर को सूर्याेदय 5.12 मिनट पर और 31 अक्टूबर को सूर्याेदय 5.54 मिनट पर होगा।

जानिए झारखंड के विभिन्न जिलों में सूर्यास्त और सूर्याेदय का समय..

न्यूनतम तापमान में कमी आएगी..
रांची से सटे खूंटी जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ पहुंचा है। खूंटी का न्यूनतम तापमान शनिवार को 11.2 रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में रांची समेत अन्य शहरों का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

सुबह में कोहरा और धुंध छाये रहने की उम्मीद..
मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन इस दौरान कुछ स्थानों पर सुबह में कोहरा भी छाये रहने की संभावना है। बाद में धूप निकलने पर कोहरा का असर खत्म हो जाएगा।

छठ घाट जाने वाले सावधानी बरते..
अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं से चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की अपील की है। 30 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद और 31 अक्टूबर को सूर्याेदय के वक्त न्यूनतम तापमान 11 से 15डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभवना है। ऐसे में विशेषकर बुजुर्गाें और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।