बोकारो में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 7 अन्य घायल..

Jharkhand Updates

बोकारो जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसे में चार युवक की मौत हो गयी तथा छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेरमो) सतीश चन्द्र झा ने सोमवार को बताया कि दो ऑटो में सवार होकर कुछ युवक पारसनाथ से पिकनिक कर लौट रहे थे। सभी युवक अपने गांव के निकट पेटरवार में रांची-बोकारो उच्च पथ के किनारे ऑटो से उतर रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। सतीश चन्द्र झा ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार चार युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। जो ऑटो से उतर रहे थे उनमें सात की हालत चिंताजनक है जिसका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल जारी है। अन्य घायल खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से ट्रक को चिन्हित कर लिया गया है। वीडियो से ऐसा लगता है कि जानबूझ कर ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी गई है। ट्रक चालक पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

मृतकों में एहसान अंसारी, हैदर अंसारी उर्फ,रवि कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं घायलों की पहचान दिलखुश अंसारी, शहबान अंसारी, साहिल अंसारी, हैदर अली, मिठू मुंडा,इकराम अंसारी, फायजुल अंसारी तथा साजिद अंसारी के रूप में की गई। इन्हें इलाज के लिए पहले स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया। इसमें मिठू मुंडा की मौत इलाज के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि वह ऑटो चला रहा था। इसके बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया गया। फिलहाल हालात में सुधार नहीं होने पर 5 लोगों को रांची के RIMS में भेजा गया है।

इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने की हर संभव कोशिश की गई लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त रही कि वाहन 300 मीटर तक घसीटते हुए आगे चले गए। दुर्घटना में घायल लोगों का कहना था कि हादसा ट्रेलर चालक की गलती से हुआ। घटना की सूचना मिलने पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *