गुलाब का असर: आज और कल कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान..

गुलाब चक्रवात का आंशिक असर झारखंड से खत्म हाे गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक और लाे प्रेशर बनना शुरू हुआ है, जाे 28 सितंबर काे चक्रवात का रूप लेगा, इसका सीधा असर झारखंड पर पड़ने वाला है। इससे 28 की रात से रांची सहित झारखंड के कई हिस्साें में भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के दक्षिणी हिस्से पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां तथा मधय के रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ के कुछ हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। ठनका भी गिर सकता है। वहीं, 29 व 30 सितंबर काे राज्य के मध्य व पश्चिमी हिस्से गढ़वा, चतरा, काेडरमा, लातेहार व लाेहरदगा के साथ मध्य रांंची, बाेकाराे समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 30 सितंबर तक राज्यभर में बारिश हाेगी। इस दाैरान अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हाे सकती है। पू्र्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने के साथ न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

बिजली विभाग एलर्ट, फॉल्ट तत्काल दूर करने का आदेश..
मौसम खराब होने की आशंका को लेकर बिजली निगम ने अगले दाे दिनाें की विशेष तैयारी की है, ताकि कहीं फॉल्ट होने पर उसे तत्काल दूर किया जा सके। राजधानी के सभी उपकेंद्राें के लिए रांची जीएम ने निर्देश जारी किए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर और सब डिविजनल इंजीनियर काे रात 11 बजे तक सबस्टेशन में उपस्थित रहकर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। सभी सबस्टेशन पर अतिरिक्त मैनपावर और वाहन के साथ रात में इंजीनियर भी तैनात रहेंगे। राजधानी के 8000 से अधिक ट्रांसफार्मर की लगातार निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *