देवघर में नवंबर तक घर-घर पहुंचेगी गैस पाइपलाइन..

Deoghar: झारखंड के देवघर शहर को नवंबर से पाइपलाइन गैस की पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सिटी गैस परियोजना के तहत नवंबर से देवघर शहर में घर-घर पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। देवघर के एक हजार लोगों को पहले फेज में सिटी का कनेक्शन दिया जायेगा। देवघर में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ आइओसीएल के कार्यकारी निदेशक एसके झा व जीएम शैलेश कुमार सिंह की बैठक में देवघर व मधुपुर की सिटी गैस परियोजना के कार्यों की समीक्षा की गई।

मधुपुर में होगी सिटी गैस की आपूर्ति…
संसद द्वारा की गई बैठक में कहा गया कि मधुपुर में फरवरी 2024 तक सिटी गैस की आपूर्ति शुरू कर देनी है। मधुपुर में भी सिटी गैस की आपूर्ति के कार्यों में तेजी लायें। देवघर में जितने भी लोग दूसरे फेज में सिटी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन देंगे उन लोगों को भी इस सुविधा का लाभ जल्द से जल्द दिया जाएगा। बैठक में मौजूद आइओसीएल के अधिकारियों ने जानकारी दी की बहुत ही तेजी के साथ देवघर में पाइप बिछाने व कनेक्शन का फॉर्म कलेक्ट किया जा रहा है। नवंबर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा देवघर में परियोजना का उद्घाटन किया जा सकता है।

संताल परगना के पांच जिलो में आपूर्ति….
सांसद डॉ निशिकांत दुबे को केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने पत्र लिख कर संताल परगना के पांच जिले में एचपीसीएल कंपनी ने पाइपलाइन के जरिये घर-घर रसोई गैस की आपूर्ति करने के लिए काम शुरू कर दिया है। जून 2024 तक जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज और गोड्डा इन पांच जिलों में भी पाइपलाइन के जरिये उपभोक्ताओं के घरों तक रसोई गैस पहुंचाया जाएगा जाना।

50 हजार घरों तक पहुंचेगा गैस…..
संताल परगना के सभी छह जिलों में करीब 50 हजार घरों में पहले फेज में सिटी गैस परियोजना से जोड़ने का लक्ष्य है। शहर में सस्ते दरों पर घर-घर तक पाइप लाइन गैस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी शहर के बाद गांव में भी प्रखंड मुख्यालय के घरों को पहले सिटी गैस परियोजना से जोड़ने का लक्ष्य है, इसमें दुमका हंसडीहा, जरमुंडी व गोड्डा के महागामा, नोनीहाट, बासुकिनाथ, पथरगामा व पोड़ैयाहाट में सिटी गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।

“डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा”….
देवघर में हर हाल में नवंबर में सिटी गैस परियोजना से घर-घर गैस की आपूर्ति शुरू की जानी है। मधुपुर में फरवरी तथा दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ व में जामताड़ा शहर में जून 2024 तक सिटी गैस परियोजना से गैस पाइपलाइन की आपूर्ति शुरू होगी। इन शहरों में पाइप बिछाने का काम शुरू हो गया है। संताल परगना में पहले फेज में करीब 50 हजार गृहिणियों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य भारत सरकार ने तय किया है।