हजारीबाग: रेड क्रास भवन में नए ब्लड बैंक का निर्माण शुरू, होगी आधुनिक सुविधाएं..

हजारीबाग: रेड क्रास सोसाइटी की जिला इकाई का अब अपना ब्लड बैंक होगा। यह जानकारी रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग 30 लाख की लागत से ब्लड बैंक निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। बताते चलें कि इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित दो निजी संस्थानों के द्वारा ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है। सचिव तनवीर सिंह ने बताया ब्लड बैंक के निर्माण के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा पंद्रह लाख रुपये की राशि उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराई गई है। राशि के आलोक में सचिव उप विकास आयुक्त को वांछित उपकरणों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। अब निविदा प्रक्रिया के उपरांत सभी उपकरणों की खरीदारी की जाएगी। साथ ही बताया कि 50 से अधिक प्रकार के छोट बडे उपकरणों की खरीदारी जानी है। जिसमें टेस्टिग के लिए अत्याधुनिक एलीजा मशीन भी शामिल हैं। वहीं सभी कमरों के लिए फ्रीज आदि भी खरीदे जाएंगे।

बताया कि रेड क्रास भवन के जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य क्राउड फंडिग के माध्यम से प्राप्त राशि से किया जाएगा। इस कार्य के लिए भी लगभग पंद्रह लाख रूपए खर्च होने का अनुमान है। वहीं बताया कि मुख्य हॉल में अल्युमिनियम सीट की सहायता छ: कमरों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सभी कमरों में फ्लोर से लेकर वाल तक वासेबल टाइल्स लगाए जाएंगे। वहीं सभी कमरों में एसी भी लगाया जाएगा। साथ ही पूरे भवन का रंग रोगन से लेकर बाहर के पार्किंग स्थल में टाइल्स लगाने की भी योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *