रांची में दिनदहाड़े फायरिंग, 2 लोग गंभीर रूप से घायल..

राजधानी रांची में तकरीबन दर्जन राउंड गोलियां चली है, जमीन विवाद में नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत तारी बगान महादेव मंदिर के समीप दो पक्षों के बीच यह गोली बारी हुई है। इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप घायल हो गये हैं। जिसमें आशीष सिंह (कांके निवासी) को दो गोली पैर में और राहुल (कृष्णापुरी निवासी) को एक गोली पैर में लगी है। दोनों का इलाज गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित, नामकुम थाना क्षेत्र प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली, चुटिया थाना प्रभारी बेंकटेश प्रसाद, लोअर थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे भी पूछताछ जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

जमीन विवाद में हुई गोलीबारी..
यह गोलीबारी जमीन विवाद में हुई है। एक पक्ष ग्रेसी खलखो का कहना है कि विवादित 1.44 जमीन भुईहरी है जो उनके नाम पर 1929 से कब्जे में है। जमीन पर हरमू निवासी अशोक पासवान और रंजीत पाहन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट किया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। आज सुबह जानकारी मिली की अशोक पासवान और रंजीत पाहन 50-60 दबंग महिला पुरुषों को लेकर उक्त जमीन पर काम करवा रहे हैं। उनके साथ कुछ शूटर भी है। जाकर काम रोकने को कहा तो सभी ने मिलकर मारपीट की। उनके साथ आएं प्रवेश कुमार और अन्य ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें आशीष और राहुल को गोली लगी। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *