झारखंड में डॉक्टर्स ने सर्जरी कर बचाई ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज की जान..

एक तरफ जहां देश में कोविड महामारी ने अपना भयंकर कहर बरसाया तो वहीं दूसरी ओर अब ब्लैक फंगस की कहर भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में झारखंड में डॉक्टर्स ने सर्जरी कर एक ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला की जान बचा ली हैं।
दरअसल महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। डॉक्टर्स ने भी हाथ खड़े कर लिए थे। महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती थी जहां के डॉक्टर्स ने महिला को बचा पाना मुश्किल बताया था लेकिन ईएनटी डॉक्टर अभिषेक रामाधीन ने समय रहते आंख स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ मिलकर महिला की सर्जरी कर जान बचा ली।

वहीं डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि फंगस मरीज के ब्रेन तक पहुंच गया था। इसलिए हालत गंभीर थी। अगर थोड़ी भी देरी होती तो मरीज को जान जा सकती थी।फिलहाल सर्जरी पूरी तरह से सफल रही और मरीज की जान बच गई।

इस बात की जानकारी महिला की बेटी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी हैं। जिसमें बताया है कि किस तरह से डॉक्टर्स ने उसकी मां को नई जिंदगी दी है जिसके लिए उसने डॉक्टर्स को धन्यवाद भी दिया हैं।