बीजेपी MLA अमित मंडल पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी..

गोड्डा से बीजेपी MLA अमित मंडल पर भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनके हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं।

विधायक पर तब हमला हुआ जब वह अपने आवासीय परिसर के गलियारे में टहल रहे थे। मौके पर पहुंचे सिटी एएसपी शुभम आर्या को बताया कि कुछ लड़कों ने पत्थर से हमला कर दिया। विधायक की हाथ मे गम्भीर जख्म लगा है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू करते हुए आला पुलिस अधिकारियों को हमले की सूचना दी। चंद मिनट में पूरा पुलिस महकमा हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।

जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। हमले को लेकर सीसी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर विधायक के स्थानीय समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा हैं। वहीं, विधायक पर हुए हमले के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Source link