राज्य की कोरोना रिकवरी रेट में बढ़ोतरी, बोकारो में मृत्यु दर 7.63 से घट कर 0.41 फीसदी पर पहुंचा..

राज्य में कोरोना की स्थिति में कुछ अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं| यहां कोविड-19 के मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। इससे झारखंड में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 10,555 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दरयानि कि रिकवरी रेट एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में ये दर बढ़कर 54.21 फीसद हो गई है। बात करें जिलों की तो सोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक नौ जिलों में रिकवरी रेट60 फीसद से अधिक हो गई है। इन जिलों मेंबोकारो, गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा तथा रामगढ़ शामिल हैं।

बोकारो में मंगलवार तक जिले के कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 488 थी जिसमें से 328 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं| यहां अब तक 67.21 प्रतिशत संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं|

इसके अलावा कोरोना की जंग में बोकारो ने एक उपलब्धि हासिल की है|यहां मृत्यु दर घट कर अब महज 0.41 फीसद पर आ गया है| बड़ी बात ये है कि लॉकडाउन की 76 दिनों की तुलना में अनलॉक के 63 दिनों में ही 18 गुना ज्यादा कोरोना के मामले आये|लेकिन इस दौरान मृत्यु दर शून्य पर रही| जो वाकई में स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है| ज्ञात हो कि लॉकडाउन के दौरान मिले 26 संक्रमितों में दो मरीजों की मौत हो गई थी| उस वक्त बोकारो में मृत्यु दर 7.63 फीसदी थी| झारखंड में कोरोना से सबसे पहली मौत बोकारो जिले में ही हुई थी| लेकिन अबस्थित काफी बेहतर है|